फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special revision of electoral rolls resumed

निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण फिर से शुरू

Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Special revision of electoral rolls resumed
निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण फिर शुरू
विज्ञापन

धामपुर। डीएम रमाकांत पांडे के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य छह फरवरी से फिर शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के आदेश पर निर्धारित समय सारणी के अंतर्गत विशेष पुनरीक्षण कार्य होना है। इस बाबत शुक्रवार को राजस्व विभाग की ओर से बीएलओ की बैठक ली गई।
रजिस्टार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छह फरवरी से 23 फरवरी तक तहसील क्षेत्र में सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की रिशफलिंग करते हुए ड्राफ्ट नामावलियों की पांडुलिपि तैयार होगी। 24 फरवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण होगा। 24 फरवरी से दो मार्च तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। तीन मार्च से आठ मार्च तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा। 9 मार्च से 14 मार्च तक दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के पांडुलिपियों की तैयारी एवं उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई होगी। 15 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2021 तक 18 साल की आयु पूरी करने वालों के वोट बनाए जाएंगे। इस मौके पर तहसील के बीएलओ एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे। उन्हें मतदाताओं के वोट बनाने एवं वोट काटने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में सुनील कुमार शर्मा एवं विनीता चौहान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed