{"_id":"61f4358c70990347be0583a3","slug":"special-attention-will-be-given-to-serious-patients-bijnor-news-mrt5749775192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रोगियों का रखा जाएगा विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रोगियों का रखा जाएगा विशेष ध्यान
विज्ञापन
गंभीर रोगियों का रखा जाएगा विशेष ध्यान
बिजनौर। कोरोना से ग्रसित होने वाले गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य की स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रखेगा। देखेगा कि कहीं कोई ज्यादा गंभीर स्थिति तो नहीं हो सकती है। अगर अस्पताल में भर्ती करने वाली स्थिति होती है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
तीन दिन पहले गंभीर रोगों से ग्रसित एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई थी। दोनों में बाहर के जिलों के अस्पतालों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। भले ही दोनों की मौत पहली बीमारियों से ही क्यों न हुई हो। लेकिन उनकी मौत की वजह कोरोना भी माना जाएगा। कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और सभी तरह के लोग इसका शिकार हो रहे हैं। काफी मरीज ऐसे हैं जो गंभीर रोगों से पीड़ित हैं और उपचार के लिए दूसरे जिलों के अस्पतालों में भर्ती हुए, जहां उन्हें संक्रमण का पता चला। ऐसे ज्यादातर लोगों की तबीयत ठीक हो गई। कोरोना होने पर रैपिड रेस्पांस टीम तुरंत मरीज से संपर्क करती है। अब अगर किसी गंभीर बीमारी वाले को कोरोना होता है तो विभाग उसके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी करेगा। अगर उनकी तबीयत में गिरावट आती है तो उन्हें भर्ती किया जाएगा।
बीपी, शुगर वाले मरीज भी रहें चौकस
कोरोना संक्रमित होने वाले बीपी और शुगर के मरीजों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा जा रहा है। इनसे ये कहा गया है कि ये होम आइसोलेशन के सात दिन के अलावा भी दो चार दिन घर में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं। अपनी सेहत में गिरावट न आने दें। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। किसी को कोई परेशानी होती है तो वे संबंधित कोविड सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।