फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special Aarti of Mother Ganga on Ganges Dussehra

गंगा दशहरा पर मां गंगा की विशेष आरती

Mon, 01 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Special Aarti of Mother Ganga on Ganges Dussehra
बिजनौर बैराज पर गंगा दशहरा पर आरती में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
गंगा दशहरा पर मां गंगा की विशेष आरती
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा दशहरा पर गंगा तट पर मां गंगा की विशेष आरती की गई। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आकर अपने बच्चों के मुंडन भी कराए। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या पहले से काफी कम रही। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए गंगा तट पर श्रद्धालुओं का रैला आता है। यहां बच्चों के मुंडन भी बड़ी तादाद में होते हैं। लॉक डाउन के चलते धार्मिक आयोजनों पर रोक है। सोमवार को जिले के ज्यादातर श्रद्धालुओं ने शासन के निर्देशों का पालन किया। सोमवार को गंगा तट पर बहुत कम लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। बच्चों के मुंडन भी कम हुए। कई परिवारों ने घर पर ही बच्चों के मुंडन कराए। लॉकडाउन के चलते गंगा बैराज पर गंगा मां की आरती नहीं की जा रही है। लेकिन सोमवार शाम को गंगा तट पर विशेष आरती की गई। पंडित अभिषेक शर्मा ने मंत्रोच्चारण करते हुए आरती कराई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सौरभ सिंघल, डॉ. राघव मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed