फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sparked the Games by taking out a torch rally

Bijnor News: मशाल रैली निकालकर जगाई खेलों की अलख

Thu, 11 May 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sparked the Games by taking out a torch rally
- शहर में विभिन्न मार्गों से निकाली गई मशाल रैली
विज्ञापन


- खेल क्षेत्र में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को किया जागरूक
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का प्रचार प्रसार करने के लिए मशाल रैली निकाली जा रही है। बिजनौर में भी मशाल रैली निकालकर युवाओं में खेल के प्रति अलख जगाई गई। युवाओं को खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जागरूक किया गया। खेलो इंडिया गेम्स के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलकर आई है। डीएम उमेश मिश्रा ने भी मशाल लेकर पैदल मार्च किया।


खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 लखनऊ में 25 मई 2023 से तीन जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ से चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई। मशाल रैली नौ मई की देर शाम बिजनौर पहुंची। जिसका सीडीओ पूर्ण बोरा, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, हॉकी खिलाड़ी अनमोल सक्सेना आदि ने स्वागत किया। जिसके बाद बुधवार को बिजनौर में मशाल रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा ने किया। मशाल रैली जजी चौक, शक्ति चौक, सिविल लाइन से होते हुए एसपी कार्यालय पर पहुंची।
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने रैली का स्वागत किया। साथ ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट से मशाल लेकर केपीएस कन्या इंटर कॉलेज तक मार्च किया। खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शाम पांच बजे मशाल रैली मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर क्रीड़ा भारती बिजनौर के अध्यक्ष योगेंद्र पाल योगी, खेलो इंडिया के स्वयंसेवक प्रदुमन, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, प्रभात कुमार, विनय तितोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed