फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP workers took to the streets and demonstrated, raising slogans loudly.

Bijnor News: सड़क पर उतरकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Tue, 14 Jul 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP workers took to the streets and demonstrated, raising slogans loudly.
बिजनौर में सोमवार को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
- सड़क पर उतरकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

- बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महंगाई और बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की तरफ कूच किया। रास्ते में पुलिस ने रोकने का प्रयास भी किया। मगर बैरिकेडिंग को तोड़ सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
सोमवार दोपहर एक बजे सपा के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर निकले। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। साथ ही पुलिस फोर्स तैनात रही। उधर, कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। दोनों ओर से खूब जोर आजमाइश हुई। इसी बीच नारेबाजी करते हुए सपा नेता अनुज मलिक बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और इसी बीच भीड़ ने बैरिकेडिंग धक्का देकर हटा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सपा के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी जसजीत कौर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवाओं को रोजगार प्रदान करने, गन्ने का भुगतान समय से करने और अन्य फसलों के उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण लगाकर आमजन को राहत दिलाने समेत शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं दिलाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता का मुद्दा भी उठाया। साथ कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग भी उठाई। इस मौके पर नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, नगीना विधायक मनोज पारस, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर विधायक रामावतार सैनी, जिला अध्यक्ष हनी फैसल, पूर्व मंत्री नईम उल हसन, राहुल चौधरी, अमित चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, अखलाक पप्पू आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

बिजनौर में सोमवार को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर रोकती पुलिस। संवाद

बिजनौर में सोमवार को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर रोकती पुलिस। संवाद- फोटो : 1

बिजनौर में सोमवार को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर रोकती पुलिस। संवाद

बिजनौर में सोमवार को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग पर रोकती पुलिस। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed