फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP workers should strengthen the booths: Dr. Aziz Qureshi

बूथों को मजबूती दें सपा कार्यकर्ता: डा. अजीज कुुरैशी

Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP workers should strengthen the booths: Dr. Aziz Qureshi
बूथों को मजबूती दें सपा कार्यकर्ता: डॉ. अजीज कुुरैशी
विज्ञापन

धामपुर। सपा के बूथ सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों को इस तरह मजबूत करें कि गैर सपा कार्यकर्ताओं को वहां घुस पाना मुश्किल हो जाए। प्रत्येक मतदाता को बूथ का सदस्य बनाकर बूथ के संगठन कर रचना को तैयार किया जाना चाहिए।
रविवार को मुरादाबाद मार्ग स्थित आरएन इंटर नेशनल स्कूल में 20 विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि बेईमान और भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार लोगों को बांटने के काम में जुटी है। उन्होंने सेक्युलर शक्तियों को एक साथ मिलकर इनका खात्मा करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक चले आंदोलन में 700 से अधिक शहीद किसानों के परिजनों से मिलने भाजपा का कोई भी नेता उनके घर तक नहीं पहुंचा। किसानों को शहीद का दर्जा देकर आर्थिक लाभ दिलाना चाहिए। किसानों के खिलाफ बनाए गए तीनों काले कानून गलत हैं, जिसे सरकार ने वापस लेने की घोषणा कर दी है, लेकिन इनका कोई भरोसा नहीं है। उन्होने भाजपा का विकल्प सिर्फ अखिलेश यादव और सपा को ही बताया है। बसपा, भाजपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, अमित चौहान, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष बहादुर अंसारी, आरिफ कुरैशी, आदित्यवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन शेख कमरूल इस्लाम, हनी फैसल, सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, जिला सचिव नवनीत राणा, अरमान अली प्रधान, सलमान कुरैशी, हाजी कलाम अंसारी, अंकित चौहान, उदल सिंह, नाजिम कुरैशी, मो. आसिफ, अजीम राना, केसर महताब, शमीम अहमद, मुदित गुप्ता, गुरमती सिंह, अमित प्रताप सिंह, जावेद सईद, घनश्याम सिंह आदि शामिल रहे। संचालन नगराध्यक्ष नसीम राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed