फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP workers demonstrated in Tehsil

सपा कार्यकर्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated in Tehsil
सपा कार्यकर्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। तहसील में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के नेेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह नौ एकत्र हुए और शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए कई जगह प्रयास भी किया, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। तहसील पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल में ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के हुए चुनाव में लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को ध्वस्त किया है। विपक्ष को पर्चे तक नहीं भरने दिए। महिलाओं का चीर हरण कर मानवता को तार तार किया गया है। सरकारी मशीनरी सत्ता के सामने समर्पित रही।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, एमएसपी की गारंटी देने, किसानों का बकाया मूल्य तुरंत भुगतान करने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारों को नौकरी देने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिला अपराधों पर रोक लगाने, जहां पर धांधली हुई है वहां नामांकन प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने, संगठित अपराध बंद करने, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस कराना बंद करने, स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने, भ्रष्टाचार की जांच कराने, पत्रकारों पर हो रहे हमलों को रोकने और आरोपियों पर कार्रवाई करने, गन्ने का रेट 400 रुपये करने, आजम खां पर दर्ज झूठे केसों को वापस लेकर रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में ऊदल सिंह, कुशलपाल सिंह, नसीम राणा, अरमान अली प्रधान, बहादुर अंसारी, जावेद सईद, रामफूल गुर्जर, अमित चौहान, भूपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed