फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP will not make a Muslim a District Panchayat President

मुस्लिम चेहरे को जिपं अध्यक्ष नहीं बनाएगी सपा

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP will not make a Muslim a District Panchayat President
मुस्लिम चेहरे को जिपं अध्यक्ष नहीं बनाएगी सपा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा किसी मुस्लिम चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने से बच रही है। सपा किसी हिंदू चेहरे पर दांव खेल सकती है। इसकी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। नए चेहरे में सरदार मनदीप सिंह के नाम पर गहन विचार चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो मनदीप सिंह सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा सबसे ज्यादा सदस्य लेकर आई है। सपा के पास 20, रालोद के पास चार, भाकियू के पास दो सदस्य हैं। सपा गठबंधन में सभी सदस्यों के साथ होने का दावा कर रही है। चुनावी नैया पार करने के लिए सपा को तीन सदस्यों की जरूरत है। सपा विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसी सैनी सदस्य को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन उसके पाले में कोई सैनी सदस्य चुनाव जीतकर नहीं आया है। सपा की ओर से कफिल अंसारी की पत्नी शाहजहां, रफी अंसारी व नसरीन सैफी चुनाव में सपा की ओर से अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार हैं। लेकिन सपा इनमें से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाएगी।
विज्ञापन

सरदार मनदीप सिंह सपा नेताओं की पहली पसंद हैं। मनदीप सिंह को चुनाव में उतारने के लिए सपा नेताओं में मंथन चल रहा है। सपा नेताओं ने अभी खुलकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी का भी खेल बिगड़ता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत के सदस्य पद को लेकर आजाद समाज पार्टी दो खेमों में बंट गई है। दोनों खेमों के पालों में चार चार सदस्य हैं। एक खेमा सपा में आने के लिए सपा के बड़े नेताओं से संपर्क कर रहा है। आजाद समाज पार्टी की सदस्यों को लेकर एक दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने भी सदस्य अपने पाले में लाने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। निर्दलीय व अन्य दलों के सदस्यों को पाले में लाने के लिए भाजपा के नेता उन पर डोरे डाल रहे हैं। कई सदस्यों से भाजपा नेताओं ने संपर्क साध लिया है। वहीं, पूर्व विधायक शाहनवाज राना की पत्नी इंतेखाब राना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद सकती हैं। पूर्व विधायक भी अपनी पत्नी के लिए सदस्यों के जोड़तोड़ में जुटे हैं। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के मुताबिक तमाम निर्दलीय व अन्य दलों के सदस्य उनके संपर्क में हैं। सपा किसी नए चेहरे पर दांव खेलने पर विचार कर रही है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed