{"_id":"63ee6fe653f55872360af394","slug":"sp-undergoing-treatment-at-fortis-hospital-underwent-brain-surgery-bijnor-news-c-14-1-120541-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: फोर्टिस अस्पताल में चल रहा एसपी का इलाज, हुई ब्रेन सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: फोर्टिस अस्पताल में चल रहा एसपी का इलाज, हुई ब्रेन सर्जरी
Thu, 16 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसपी दिनेश सिंह
बिजनौर। बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम उनकी ब्रेन सर्जरी की गई। एसपी दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक बिजनौर में अस्थाई ड्यूटी पर तैनात किया है।
पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने आदेश जारी करते हुए 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को अग्रिम आदेशों तक बिजनौर में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। अस्थाई ड्यूटी पर आए प्रभाकर चौधरी बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे बिजनौर पुलिस लाइन पहुंच गए। जिन्होंने कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था पर पुलिस अफसरों के साथ चर्चा की।
बता दें कि बुधवार की शाम अचानक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत चिंताजनक देखते हुए तुरंत ही मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के मिमहेंस हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। ब्रेन हेमरेज होने की वजह से रात में 12:00 बजे ही उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसपी की देखरेख में लगे पुलिसकर्मियों के अनुसार अनुसार एसपी बिजनौर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को उनकी तमाम जांच कराने के बाद शाम साढ़े चार बजे ब्रेन सर्जरी की गई।
विज्ञापन
आवाज लगाने पर आंख खोली, बोले नहीं
पुलिस अफसरों के अनुसार बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह की पीआरओ ने उन्हें आवाज लगाई, जिस पर एसपी ने आंख खोलकर पीआरओ को देख लिया लेकिन, उनसे बोला कुछ नहीं गया। प्रतिसार निरीक्षक ने भी आवाज दी तो उन्होंने आंख खोली और देखा।
तनाव में थे एसपी बिजनौर सूत्रों का दावा है कि पिछले कई दिनों से एसपी बिजनौर तनाव में चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होना भी इसी तनाव की वजह माना जा रहा है। दिनेश सिंह को पिछले 10-12 दिनों से बुखार चल रहा था।
बुखार में ही तय कर लिया था 1600 किलोमीटर का सफर
फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झांसी जनपद की कोर्ट में कुछ केस की साक्ष्यों की प्रस्तुति होनी थी। जिन पर जाने के लिए बिजनौर से झांसी तक का सफर दिनेश सिंह ने गाड़ी से ही तय कर लिया था। बिजनौर से झांसी जाने और आने के दोनों वक्त एसपी दिनेश सिंह बुखार से तप रहे थे, लेकिन उन्होंने आराम करना गवांरा नहीं समझा। वहां से लौटने के बाद कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था के कामकाज को संभाला। ब्रेन हेमरेज होने 24 घंटा पहले भी रात में दिनेश सिंह कांवड़ मार्ग में मोटामहादेव मंदिर पर मौजूद थे।