फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP raised demand for high level inquiry

सपा ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग

Fri, 17 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP raised demand for high level inquiry
सपा ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। खो-खो खिलाड़ी हत्याकांड मामले पर सियासत गरमा गई है। एक दिन पहले जहां आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने परिवार से मुलाकात की थी। वहीं, शुक्रवार को सपा नेताओं ने हत्याकांड के खुलासे पर ही सवाल उठा दिए और हत्या की नीयत लूट होने का अंदेशा जता दिया है। सपा नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने मांग की है। 15 दिन में सही जांच न होने पर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने डीएम और एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि पुलिस ने दुष्कर्म में विफल होने पर खो-खो खिलाड़ी की हत्या के मामले में शहजाद को दबोचा है। जबकि खिलाड़ी द्वारा किसी व्यक्ति को अंकल कहने की बात सामने आई थी। इससे लगता है कि हत्यारे की उम्र ज्यादा हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अकेले नशेड़ी के कब्जे में नहीं आ सकती है। घटनास्थल पर मिले टिफिन के बारे में भी कुछ पता नहीं चला है। घटनास्थल पर हर वक्त आवाजाही रहती है। खिलाड़ी का पर्स व मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। हो सकता है घटना लूट के इरादे से हुई हो। मामले की सीबीआई जांच कराने, परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने, असली आरोपी को पकड़ने की मांग की गई। इस दौरान विधायक मनोज पारस, नईमुल हसन, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, राधा सैनी, प्रभा चौधरी, सतपाल सिंह, डॉ. रमेश तोमर, मदनलाल सैनी, अहमद खिजर खान, ओमपाल कश्यप, महमूद कस्सार आदि मौजूद रहे। इससे पहले सपा नेताओं ने खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के परिजनों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed