फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution Control Board Takes Action Against Two Factories in Muzaffarnagar, One Sealed, One Shut Down

Muzaffarnagar: प्रदूषण फैलाने पर दो फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई, एक को किया गया सील, दूसरी बंद

Tue, 27 Jan 2026 09:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 09:11 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की। एक फैक्ट्री बंद कराई गई जबकि दूसरी को सील किया गया।

विज्ञापन
Pollution Control Board Takes Action Against Two Factories in Muzaffarnagar, One Sealed, One Shut Down
फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। आर्काइव

विस्तार

मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के बाद पेपर उत्पादन और लेड इंगट निर्माण से जुड़ी दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए एक को बंद कराने और दूसरी को सील करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शक्ति क्राफ्ट एंड टिश्यू फैक्टरी को बंद करने के आदेश
दिल्ली से पहुंची केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जानसठ रोड स्थित शक्ति क्राफ्ट एंड टिश्यू फैक्टरी का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा पांच के तहत फैक्टरी को बंद करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


फिरोज मेटल फैक्टरी सील
बेगराजपुर क्षेत्र में संचालित फिरोज मेटल फैक्टरी की जांच में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। फैक्टरी में वायु प्रदूषण फैलने की पुष्टि हुई और आवश्यक लाइसेंस भी नहीं पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर फैक्टरी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगी सख्ती
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्रा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी लगातार निरीक्षण और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed