{"_id":"648cb21640391c5e580b6d74","slug":"sp-inspected-the-kanwar-yatra-route-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-1429-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एसपी।
नजीबाबाद। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। एसपी ने शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित आवागमन देने के पुलिस को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम के साथ नजीबाबाद क्षेत्र से सावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के आवागमन रास्तों का निरीक्षण किया। एसपी ने टीला मंदिर क्षेत्र में बिजौरी चौराहा और अन्य क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। एसपी ने पुलिस को कांवड़ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पुलिस पिकेट आदि तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
एसपी ने कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि सावन कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में दूरदराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। पैदल कांवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में डाक कांवड़ वाहन भी क्षेत्र से गुजरते हैं।