महिला हेल्प डेस्क कक्ष का एसपी ने किया लोकार्पण
बढ़ापुर। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बढ़ापुर कोतवाली में निर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कोतवाली परिसर व थाने के अभिलेखों के निरीक्षण पर संतोष जताते हुए कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को दस हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने लोकार्पण व रिकॉर्ड देखने के बाद जनता से बात की। कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 180 दिन तक चलने वाले मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार व जन सहयोग से कक्ष का निर्माण किया गया है ताकि महिलाएं अपनी समस्या को बेझिझक महिला डेस्क प्रभारी से बता सकें। इस अवसर पर एसपी (देहात) संजय सिंह, सीओ नगीना राकेश श्रीवास्तव, एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति विकास राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौहान, मोहम्मद आरिफ खान, नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद अंसारी, ठाकुर रामपाल सिंह, डा.रामकुमार शेखावत, लक्ष्मण सिंह प्रजापति, फरीद खान व जयवीर सिंह पांचाल आदि उपस्थित रहे।