{"_id":"e3bf0b1b0abffb772959281c22006ddb","slug":"sp-heavily-on-factionalism-thanedaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की गुटबाजी थानेदारों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की गुटबाजी थानेदारों पर भारी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नेताओं के निशाने पर अब थानेदार हैं। सपा विधायक दल से निलंबित होते ही सदर विधायक रुचिवीरा के करीबी मंडावर एसओ सुरेंद्र पचौरी पर गाज गिर गई है।
पचौरी के अलावा नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव को भी हटा दिया गया। एक सप्ताह के भीतर पुलिस महकमे का ये तीसरा फेरबदल है।
जिले में जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा की राजनीति गरमा गई है। इस राजनीति में थानेदार बहुत पिस रहे हैं।
21 दिसंबर को इस राजनीति के चलते शहर कोतवाल अजय गौतम को हटाकर नगीना भेज दिया। शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात अरविंद शर्मा को शहर कोतवाल बनाया गया।
शिवाला कला एसओ अमरनाथ वर्मा को हल्दौर व हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को शिवाला कला भेज दिया गया। बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी और कंट्रोल रूम में तैनात अजीत सिंह को बढ़ापुर भेज दिया गया था।
इसके बाद 25 दिसंबर को नगीना के कोतवाल अजय गौतम को हटाकर एसपी ने अपने पीओ बना दिया। अमरनाथ वर्मा को हल्दौर से हटाकर स्वाट (स्पेशल वैपन्स एंड टैक्टिस टीम) का प्रभारी बनाया।
विज्ञापन
अफजलगढ़ थाने में तैनात दरोगा जसवीर सिंह को हल्दौर का एसओ बना दिया। ये सारी कार्रवाई सपा के दो गुटों की राजनीति को लेकर हुई। पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला अभी यहीं नहीं थमा।
जिला पंचायत के चुनाव में बगावती तेवर अपनाने पर सपा की सदर विधायक रुचिवीरा को निलंबित करके पूर्व सांसद यशवीर सिंह समेत चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया। रुचिवीरा का निलंबन होते ही सपा का दूसरा खेमा सक्रिय हो गया।
मंगलवार को रुचिवीरा के खासमखास मंडावर एसओ सुरेंद्र पचौरी को लाइन हाजिर कर दिया गया। नोएडा राष्ट्रपति के आगमन पर ड्यूटी में जा रहे चांदपुर थाने में तैनात दरोगा वीरेश कुमार को बुलाकर उन्हें मंडावर का एसओ बनाया गया।
नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव को हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया। उनकी जगह शहर कोतवाली में तैनात दरोगा चंद्रकांत यादव को नहटौर का एसओ बनाया गया।
पुलिस महकमे में एक सप्ताह में तीन फेरबदल से सब आश्चर्य में हैं। जिला पंचायत के चुनाव तक कब किस पर गाज गिर जाए कहां नहीं जा सकता।