फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP-BJP magic did not work in Nagina

Bijnor News: नगीना - नगीना में नहीं चला सपा-भाजपा का जादू

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP magic did not work in Nagina
- सपा विधायक मनोज पारस की कोशिशें भी प्रत्याशी को नहीं दिला पाईं सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सपा का गढ़ कहे जाने वाले नगीना में साइकिल का जादू नहीं चला। सपा विधायक मनोज पारस की तमाम कोशिशों के बावजूद निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी दूसरा स्थान भी नहीं पा सका। भाजपा भी जीत के करीब नहीं पहुंच सकी। पांच साल बाद भी भाजपा के मिले वोटों में केवल 1800 की बढ़ोतरी ही हो सकी।
नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछले 20 वर्षों में दो बार मरहूम शेख खलीलुर्रहमान व दो बार ताहिरा बेगम चेयरमैन बनती आ रही हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शेख खलीलुर्रहमान की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद यह पहला अवसर था जब उनकी पत्नी के चुनाव की बागडोर उनके पुत्र शेख शाहनवाज खलील के कंधों पर आ गई। दूसरी तरफ सपा विधायक मनोज पारस ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए सपा प्रत्याशी हाजी रोशन को जिताने के लिए दिन रात एक कर दिया था।
विज्ञापन

चुनाव रणनीतिकार मान रहे थे कि तीन बार से लगातार सपा के टिकट पर नगीना से विधायक चुने जाने वाले मनोज पारस की मेहनत का असर चुनाव परिणामों पर दिखाई दे सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चेयरपर्सन चुनी गईं ताहिरा बेगम को 15,620 मत मिले। सपा प्रत्याशी हाजी रोशन मात्र 6588 वोटों पर ही सिमट गए। एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़े मरहूम शेख खलीलुर्रहमान के सगे भाई अजीमुरहमान की पतंग भी तेज उड़ान नहीं भर सकी उन्हें मात्र 1291 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज पाशी आम आदमी पार्टी की झाड़ू के साथ मात्र 520 मत ही पा सके। हालांकि भजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बेहतर रहा, पार्टी ने 9098 मत पाए। जबकि 2017 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मोनिका दीक्षित को 7290 मत ही मिले थे। राष्ट्रीय लोक दल का समर्थन पाकर चुनाव लड़े निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अंसारी भी 2038 मतों तक ही सिमट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed