{"_id":"5e14c72b8ebc3e87db426ea1","slug":"sowing-of-wheat-affected-by-rain-cane-sugarcane-also-stopped-bijnor-news-mrt462630549","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से प्रभावति हुई गेहूं की बुवाई, गन्ने की छिलाई भी रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से प्रभावति हुई गेहूं की बुवाई, गन्ने की छिलाई भी रुकी
विज्ञापन
बारिश से गेहूं की बुवाई प्रभावित, गन्ने की छिलाई भी रुकी
बिजनौर/हल्दौर। जिले में जगह-जगह हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई। बारिश से गेहूं की बुवाई और गन्ने की छिलाई कार्य प्रभावित हुआ है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
किसान भारी बारिश होने की आशंका को लेकर गेहूं बुवाई को लेकर चिंतित हैं। अनेक किसान भारी बारिश के चलते अगेती गेहूं की बुवाई करने से वंचित रह गए। दो दिन से क्षेत्र में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। किसानों को फिर से भारी बारिश की चिंता सताने लगी है। मनोज त्यागी, मदनपाल सिंह, अतुल त्यागी, रामपाल सिंह, नसीम अहमद, अमर सिंह आदि किसानों को कहना है कि जिस किसानों की पहली बारिश में पानी से अगेती गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी, उन्हें अब फिर बारिश होने से गेहूं की पछेती फसल की बुवाई की चिंता सताने लगी है। कुछ किसानों ने मौसम का मिजाज बिगड़ने पर गन्ने की छिलाई का कार्य बंद कर दिया है।
कृषि निवेश भंडार प्रभारी राकेश राणा बताते हैं कि भारी बारिश होने से हाल ही में बोई गई गेहूं की फसल के जमाव पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने किसानों को मौसम ठीक होने पर गेहूं बुवाई कार्य करने की सलाह दी है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आर.के शर्मा के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश एक मिमी दर्ज की गई।