फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sowing of sugarcane will be done from nursery prepared in 1500 hectare land

1500 हेक्टेयर में नर्सरी की पौधों से होगी गन्ने की बुआई

Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sowing of sugarcane will be done from nursery prepared in 1500 hectare land
धामपुर चीनी मिल की ओर से तैयार गन्ने की नर्सरी को देखते गन्ना जीएम आजाद सिंह। - फोटो : DHAMPUR
1500 हेक्टेयर जमीन में तैयार नर्सरी से होगी गन्ने की बुवाई
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से आगामी गन्ना सीजन में किसानों को गन्ने की बुआई करने के लिए 140 एकड़ कृषि जमीन में गन्ने की नर्सरी तैयार किया जा रहा है। बताया कि जब यह नर्सरी तैयार हो जाएगी तो इससे मार्च और अप्रैल माह में करीब 1200 से 1500 हेक्टेयर कृषि जमीन में गन्ने की बुआई कराई जा सकेंगी। जो किसान नर्सरी तैयार कर रहे है उन किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा।
धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि मिल अधिकारियों का गन्ने की पेराई सत्र संपन्न होने के साथ ही आगामी गन्ने के सीजन में किसानों को कौन सी प्रजाति के गन्ने की नर्सरी से बुआई कराने है। काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को प्रेरित कर एक एक एकड़ जमीन में 140 प्लाटों में गन्ने की नर्सरी तैयार हो रहा है। नर्सरी को तैयार करने में आने वाले खर्चे को जैसे खाद, कीटनाशक आदि को मिल की ओर से वहन किया जा रहा है। किसानों का तो केवल इतना दायित्व है कि यदि किसी एक पौधे में रोग आता है तो उसे उसी दिन अधिकारियों को अवगत कराना है। जिससे अन्य पौधों को रोगिल होने से बचाया जा सके। नर्सरी में 0238 प्रजाति की भरमार है। क्योंकि इस क्षेत्र के किसान को उत्पादन की दृष्टि से केवल 0238 प्रजाति पसंद है। कम से कम से इस प्रजाति की पैदावार 100 क्विंटल प्रति बीघा से ज्यादा निकलती है।
विज्ञापन

सर्वे कार्य के लिए टीमों को बढ़ाया
गन्ना जीएम ने बताया कि मिल की ओर से वर्तमान में गन्ने का सर्वे कार्य चल रहा है। जिसके तहत 45 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष अभी तक 40 टीमों की ओर से 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्वे हो पाया है। सर्वे कार्य पांच जुलाई तक संपन्न करना है इसलिए सर्वे टीमों को 40 से बढ़ाकर 100 कर किया है। जिससे समय से कार्य संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed