फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soon to get a ton of yarn for raw blanket manufacturing

नजीबाबाद कंबल कारखाने ने 6

Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soon to get a ton of yarn for raw blanket manufacturing
कच्चे कंबल निर्माण के लिए जल्द मिलेगा एक टन धागा
विज्ञापन

नजीबाबाद। कंबल कारखाना नजीबाबाद में कंबल बनाने के लिए जल्द एक टन धागा मंगाया जाएगा। जीर्णोद्धार के बाद कंबल कारखाने में 686 कच्चे कंबलों का निर्माण किया जा चुका है। फाइनल कंबल निर्माण के लिए मिलिंग, वाशिंग और हाइड्रो मशीन चलाने के लिए जनरेटर व्यवस्था का कारखाने को इंतजार है।
नजीबाबाद के कंबल कारखाने का करीब 55 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्यमंत्री के बंद कंबल कारखानों को पुन: चालू किए जाने की योजना में नजीबाबाद कंबल कारखाने में एक माह पूर्व कंबल निर्माण का कार्य दो दशक के बाद शुरू हुआ था। प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कवांर द्वारा उपलब्ध कराए गए धागे से 686 कच्चे कंबलों का निर्माण किया जा चुका है। धागा समाप्त होने के बाद एक टन धागा भदोही से मंगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए है।
विज्ञापन

उधर, कच्चे कंबलों को अंतिम रूप देने के लिए कंबल कारखाना परिसर में मिलिंग, वाशिंग और हाइड्रो मशीन स्थापित की जा चुकी है। मशीनों के संचालन के लिए जनरेटर व्यवस्था की जा रही है। कारखाना प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि जल्द ही रेजिंग और प्रेस मशीन भी स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री के लिए जल्द तैयार होंगे कंबल
नजीबाबाद। दो दशक के बाद नजीबाबाद के कंबल कारखाने की फिर से आमदनी शुरू हो जाएगी। पहली खेप में तैयार होने वाले कंबलों की अनुमानित कीमत 465 रुपये आएगी। करीब 7.5 फीट लम्बे और 4.5 फीट चौड़े कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम से दो किलो 400 ग्राम तक आएगा। कारखाना प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि पहली खेप में लगभग 800 कंबल बिक्री के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed