{"_id":"62853dfed6067a1d840fdf45","slug":"soon-the-pits-of-malan-and-ratnal-river-bridges-will-be-filled-nazibabad-news-mrt5891640122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरे जाएंगे मालन और रतनाल नदी के पुलों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरे जाएंगे मालन और रतनाल नदी के पुलों के गड्ढे
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनएच-74 के परियोजना निदेशक ने मालन और रतनाल नदी के पुलों पर हो रहे गड्ढों को भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। नजीबाबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत पत्र भेजा था।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजी शिकायत में कहा था कि हरिद्वार से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई को इस संबंध में कई बार शिकायत भेजी गई, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। केंद्रीय मंत्री को भेजी शिकायत के संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के परियोजना निदेशक वीपी पाठक ने एनएच-74 पर क्षतिग्रस्त मार्ग और गड्ढों की मरम्मत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। जल्द ही क्षतिग्रस्त हाइवे पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।