फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sonu Halwai murder case disclosed, accused arrested

Bijnor News: सोनू हलवाई हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sonu Halwai murder case disclosed, accused arrested
-नौ अप्रैल को देशी शराब की दुकान के पास मिला था सोनू का शव
विज्ञापन

- हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतक की बेल्ट और ईंट बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नशे की हालत में गाली गलौज और झगड़ा होने पर सोनू हलवाई की उसके साथी ने ही हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने सोनू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
मोहल्ला काजीपाड़ा के रहने वाले साेनू (32) पुत्र बलराम का शव नगर पालिका के निकट स्थित देशी शराब की दुकान के पास नौ अप्रैल की सुबह पड़ा मिला था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि आरोपी ने सिर पर ईंट से वार कर सोनू की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस हत्यारोपी को ढूंढ रही थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने हत्यारोपी मतलूब पुत्र मंसूर निवासी मोहल्ला मिर्दगान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जिसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर मृतक सोनू की बेल्ट, वारदात में प्रयुक्त ईंट और कपड़े आदि भी बरामद किए गए हैं। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी और साेनू की पहले से ही जान पहचान थी, आठ अप्रैल को उसे सोनू रास्ते में मिला, दोनों ने एक साथ शराब पी। रात में 11 बजे फिर से शराब लेने के लिए नगर पालिका के पास शराब के ठेके पर चले गए लेकिन ठेका बंद हो चुका था, किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज और मारपीट हुई। जिसके बाद मतलूब ने सोनू की हत्या कर दी और भाग निकला। बताया गया कि उसी दिन सोनू के पास करीब 3200 रुपये थे, उक्त पैसों पर भी हत्यारोपी की निगाह थी, जिसके चलते दोनोें संग में शराब पी रहे थे। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी हरिद्वार भाग गया था। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल नरेंद्र गौड़, एसआई जुगेंद्र तेवतिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
नौ अप्रैल को सोनू का शव शराब के ठेके के पास मिला था। जिसकी ईंट से वार कर हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकाश में आए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का आपस में मेलजोल था, वारदात के दिन भी दोनों ने एक साथ शराब पी थी।...डाॅ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed