फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Songs of Saavn sung on Hariyali Teej

धामपुर क्षेत्र में महिलाओं ने हरियाली तीज पर पांवजौड़ी कर जमकर गाए सावन के गीत

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Songs of Saavn sung on Hariyali Teej
धामपुर में कालियावाला मंदिर बाग में आम के पेड़ पर झूला डाल कर पांवजौड़ी कर झूलती बालिकाएं। - फोटो : DHAMPUR
हरियाली तीज पर गाए सावन के गीत
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। धामपुर क्षेत्र में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं नेेे तीज का पूजन किया। दोपहर में तीज के गीतों पर जमकर पांवजोड़ी कर झूला झूला। महिलाओं के झूलों के गीतों से वातावरण सावनमय हो गया। यहां तक कि महिलाएं बारिश में इस मौके पर महिलाओं ने बारिश भी परवाह नहीं की।

कालियावाला मंदिर पर आम के बाग में झूला डाला और वहां पर तीज पर्व का जमकर लुत्फ उठाया। इस बार कोरोना काल के चलते हरियाली तीज पर कम धूमधाम रही। कालियावाला मंदिर में डिंपल, राधा, गुड़िया, रानी पंडित, काजल, माही, वंशिका का कहना है कि देर शाम तक झूला झूलने के बाद शाम को तीज का विवाह रचाया। एक महिला तीज के रूप में दुल्हन बनी और दूसरी महिला दूल्हा। तीज का विवाह करने के बाद ही यह पर्व पूरी तरह संपन्न होता है। शेरकोट में हरियाली तीज पर जमकर झूला झूला। श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वृक्षों की शाखाओं में झूला डाल जमकर पांवजोड़ी कर झूलती हैं। सावन के गीत गाती है। चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed