{"_id":"668b04b3f67875dad8049144","slug":"son-in-law-died-in-a-fight-with-in-laws-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113110-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ससुराल वालों से हुए झगड़े में दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ससुराल वालों से हुए झगड़े में दामाद की मौत
विज्ञापन
सेढ़ा गांव का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कार्रवाई के लिए पुलिस कर रही तहरीर मिलने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव सेढ़ा में ससुराल पक्ष और दामाद के बीच में शनिवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें 30 वर्षीय दामाद फैसल पुत्र आसम की माैत हो गई। परिजनों की ओर से अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
सेढ़ा गांव निवासी आसम के 30 वर्षीय पुत्र फैसल ने चार साल पहले गांव की ही युवती से शादी की थी। दोनों गांव में रह रहे थे। आरोप है फैसल नशे का आदी था। आए दिन पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा करता रहता था। इसी बात को लेकर शनिवार की रात फैसल और उसके ससुराल पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी डंडे चले।
सिर में डंडा लगने से फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को धामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्वम कुमार का कहना है कि अभी पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।