{"_id":"60ca4c7b8ebc3e29fd7f1915","slug":"son-dies-due-to-current-in-village-kakrala-mother-scorched-bijnor-news-mrt543072256","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटकर घेर में गिरने से करंट से बेटे की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटकर घेर में गिरने से करंट से बेटे की मौत, मां झुलसी
विज्ञापन
गांव ककराला में करंट से बेटे की मौत, मां झुलसी
कोतवाली देहात। गांव ककराला में एचटी लाइन का तार टूट कर गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक की मां करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी ओमपाल सिंह का लगभग 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपने घेर में नहा रहा था। इसी दौरान घेर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से सचिन झुलस गया। जिस वक्त तार टूट कर गिरा तो सचिन तड़पने लगा जिसे देख कर उसकी घेर मे ही मौजूद उसकी मां कमलेश बचाने के लिए दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन सचिन और उसकी मां को बिजनौर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया जबकि मृतक की मां अस्पताल में भर्ती है।
मृतक युवक के चाचा बलराम की ओर से विद्युत निगम के अवर अभियंता समेत चार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। आरोप लगाया है कि गांव की आबादी से गुजर रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी थी। जिसे बदलने के लिए कई बार मांग उठाई गई लेकिन निगम ने जर्जर लाइन को बदलना गवारा नहीं समझा।