फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Some called it beneficial and some called it election

कुछ ने फायदेमंद तो कुछ ने चुनावी बताया

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Some called it beneficial and some called it election
नजीबाबाद - डॉ.शालिनी अरोड़ा। - फोटो : NAZIBABAD
कुछ ने फायदेमंद तो कुछ ने चुनावी बताया
विज्ञापन

नजीबाबाद। आम बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ ने बजट को चुनावी और हवाई बताया तो कुछ ने कोरोना काल के दौर से गुजर रहे लोगों के लिए आर्थिक चुनौतियां कम करने का बजट बताया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट को नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने चुनावी और हवाई बताया। उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने, बेरोजगारी दूर करने और उद्योगों को बढ़ावा देने की देश की जनता की भावनाओं को नजरंदाज किया गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं साहित्यकार निशा अग्रवाल ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों की अपेक्षाओं पर बजट खरा नहीं उतरा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली सरकार ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी महंगी होने, महिला हितों को अनदेखा करने, रसोई गैस आदि के दामों में अपेक्षाकृत कमी न होने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता दीपक कर्णवाल और दंत चिकित्सक शालिनी अरोड़ा ने बजट को आम हितों की दृष्टि से उपयोगी और संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, किसान हितों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, युवाओं के सपने को साकार बनाने और घरेलू बजट को संतुलित करने वाला है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष गांव मनोहरवाला निवासी महेंद्र सिंह ने कहा कि बजट ने किसानों को एक बार फिर निराश किया है। खाद, बीज, बिजली की महंगाई पर अंकुश लगाने और किसानों की आर्थिक चुनौतियों को पटरी पर लाने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है।

उधर कारोबारी आयशा सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी दूर करने और बहुमुखी विकास के लिए प्रभावी योजनाएं लागू कराने की दृष्टि से बजट ने देशवासियों को निराश किया है।

नजीबाबाद - चेयरपर्सन सबिया निशात।

नजीबाबाद - चेयरपर्सन सबिया निशात।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - निशा अग्रवाल।

नजीबाबाद - निशा अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - किसान नेता महेंद्र सिंह।

नजीबाबाद - किसान नेता महेंद्र सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - दीपक कर्णवाल।

नजीबाबाद - दीपक कर्णवाल।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - आयशा सिद्दीकी।

नजीबाबाद - आयशा सिद्दीकी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed