फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solve problems with immediate quality

तत्काल गुणवत्ता के साथ समस्याओं का करें निस्तारण

Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Solve problems with immediate quality
नजीबाबाद में समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : NAZIBABAD
तत्काल गुणवत्ता के साथ समस्याओं का करें निस्तारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सर्वेक्षण अभियान को भी गंभीरता से लेकर दायित्वों का निर्वाह करने के निर्देश दिए।
डीएम उमेश मिश्रा ने एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के प्रति राजस्व और संबंधित विभागों से गंभीरता लाने, लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की सलाह दी। डीएम ने विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए मतदाता सर्वेक्षण के प्रति गंभीरता लाने, एक जनवरी को 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके शत-प्रतिशत मतदाताओं को सूची में शामिल कराने की सलाह दी। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का फरियादियों की संतुष्टि के साथ निस्तारण के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ वीके गोयल, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला की उपस्थिति में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का शुभारंभ किया। संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें पहुंचीं। आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिक बने दिव्यांग परीक्षण और टीकाकरण शिविर
नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता और प्रचार-प्रसार न होने से कोविड-19 टीकाकरण और दिव्यांग जांच शिविर औपचारिक बना। प्रचार-प्रसार न होने से एक भी दिव्यांग स्वास्थ्य आदि की जांच कराने के लिए नहीं पहुंचा। एसीएमओ डॉ.पीआर नायर, डॉ.संजय कुमार, डॉ.दीपा गोयल दिव्यांगों के आने के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे, जबकि नाममात्र लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे।

नजीबाबाद समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते डीएम व एसपी।

नजीबाबाद समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते डीएम व एसपी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का उद्घाटन करते डीएम व एसपी।

नजीबाबाद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का उद्घाटन करते डीएम व एसपी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed