फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solutions to the problems of farmers

किसानों की समस्याओं का हो समाधान

Thu, 12 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 12 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Solutions to the problems of farmers
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। गन्ना भुगतान सहित अनेक समस्याओं को उठाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम बी चंद्रकला को सौंपा। किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गन्ना बकाया भुगतान न होने से किसान पर आर्थिक संकट गहरा गया है। मिल अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन में किसानों का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने, देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सुचारु कराने, सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला बलिया में ज्ञापन देने गए कार्यकर्ताओं पर डीएम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। सीताराम राणा, पूर्व चेयरमैन डॉ. नवनीत गर्ग, कृष्ण बलदेव सिंह, दीपक गर्ग, धीर सिंह, विकास अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed