{"_id":"6ac93be39a830890c204df2a","slug":"maintaining-data-privacy-is-essential-cdo-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-192506-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना में दर्ज आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना में दर्ज आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी: सीडीओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि जनगणना 2027 में दर्ज होने वाली प्रत्येक जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही देश की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की दिशा तय होती है। ऐसे में सभी कार्मिक पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
सीडीओ ने प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनगणना केवल शासकीय दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें लापरवाही या निर्धारित कर्तव्यों की अनदेखी करने पर नियमानुसार शास्ति का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वगणना की सुविधा दी गई है। इसके तहत परिवार se-pe.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जो कामकाज के कारण दिनभर घर से बाहर रहते हैं। कहा कि मोबाइल एप पर आंकड़े दर्ज करने से पहले प्रगणकों को स्वगणना में भरी गई जानकारी का सत्यापन करना होगा। सभी फील्ड ट्रेनर्स तकनीकी प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा हो सके।