फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solidarity is the same power

एकजुटता में ही है शक्ति

Mon, 02 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Solidarity is the same power
नजीबाबाद में श्रमिकों को मिठाई बांटतीं लायनेस क्लब की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मजदूर वर्ग पर रहे हमले व उत्पीड़न के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

गोष्ठी में पत्रकार डा. सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि देश में मजदूरों का सबसे ज्यादा शोषण व अहित हो रहा है। देश के एक बहुत बड़े वर्गों की नीतियां, सोच में मजदूर वर्ग के लिए कुछ नहीं है, लेकिन देश के मजदूरों का दुर्भाग्य है कि सरकारों के पास उन्हें देने के लिए कुछ नहीं है। मुख्य वक्ता माकपा नेता रामपाल सिंह ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि संयुक्त संघर्षों के बाद ही मेहनतकश को उनका अधिकार मिल सकता है।  कहा कि मजदूरों के सामने भूख की बेड़ियां है। शोषित वर्ग का और अधिक शोषण हो रहा है। शोषित वर्ग को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति संघर्ष करना होगा। राजेंद्र राजपूत, मुनव्वर जमील, पुखराज सिंह मलिक, बिजेंद्र सिन्हा, घसीटा सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


मिठाइयां बांटी गईं 
नजीबाबाद में मजदूर दिवस पर लायनेस क्लब की ओर से मजदूरों को मिष्ठान वितरित किया गया। महिलाओं ने मजदूरों सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर समय-समय पर  लाभान्वित होने की सलाह दी।रविवार को मजदूर दिवस पर लायनेस क्लब अध्यक्ष डॉ. राखी अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब से जुड़ीं समाजसेवी महिलाओं ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित किया। डॉ. राखी अग्रवाल ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।  इस मौके पर सचिव चारु गुप्ता, डॉ. मधु, अनुराधा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयां बांटी गईं 
नजीबाबाद। मजदूर दिवस पर लायनेस क्लब की ओर से मजदूरों को मिष्ठान वितरित किया गया। महिलाओं ने मजदूरों सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर समय-समय पर  लाभान्वित होने की सलाह दी।रविवार को मजदूर दिवस पर लायनेस क्लब अध्यक्ष डॉ. राखी अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब से जुड़ीं समाजसेवी महिलाओं ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित किया। डॉ. राखी अग्रवाल ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।  इस मौके पर सचिव चारु गुप्ता, डॉ. मधु, अनुराधा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।


श्रद्धांजलि दी 
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में श्रमिक दिवस पर आयोजित गोष्ठी में  कॉलेज प्रधानाचार्य डा. राजकुमार त्यागी ने कहा कि आज समाज में उन्नत वर्ग की तरह प्रतिष्ठित जीवन व्यतीत करने वाला संपूर्ण कर्मचारी व श्रमिक वर्ग उन महान विभूतियों का ऋणी है, जिन्होंने 11 नवंबर 1889 को फांसी पर चढ़कर अपने प्राणों की आहुति दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed