Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   soldier news

Bijnor News: लोकतंत्र सेनानी जयपाल सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
soldier news
नौरोजपुर गुर्जर गांव लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल के अंतिम संस्कार में शामिल राजनीतिक दलों के ने - फोटो : credit
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल सिंह का 97 वर्ष की उम्र में मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे निधन हो गया। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह इमरजेंसी व बागपत के चर्चित माया त्यागी कांड में जेल गए थे। उनकी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से काफी नजदीकी रही थी।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी जयपाल सिंह ने राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की और वर्ष 1952 में पीसीएस में चयन होने के बाद भी नौकरी जॉइन नहीं की। उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह से प्रेरणा लेकर संघर्ष किया। उन्होंने वर्ष 1975 में आपातकाल का विरोध करते हुए आंदोलन किया था और इस कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बाद वर्ष 1980 में माया त्यागी कांड हुआ तो इसके विरोध में आंदोलन किया। आंदोलन के कारण भी उन्हें जेल जाना पड़ा। आंदोलनों में हिस्सा लेने पर उनको प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया। उनका मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे घर पर निधन हो गया। उनका गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व एमएलसी जगत सिंह, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, कांग्रेस नेता ओमवीर तोमर, सपा नेता नगेंद्र सिंह, विश्वास चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर आदि ने पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन


जाट महासभा में कई पदों पर रहे
नौरोजपुर गुर्जर के लोकतंत्र सेनानी चौधरी जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश जाट महासभा में लंबे समय तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2014 में स्वास्थ्य सही नहीं रहने पर त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन बाद में वर्ष 2015 में जिला जाट सभा की कार्यकारिणी में प्रधान संरक्षक की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

राजनीतिक पार्टियों व नेताओं ने शोक जताया

लोकतंत्र सेनानी जयपाल सिंह के निधन पर सपा, रालोद ने एक्स पर ट्वीट करके शोक जताया। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी समेत अन्य ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed