फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sold the precious land of the highway as a fake owner

फर्जी मालिक बनकर बेच दी हाइवे की कीमती जमीन

Fri, 21 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sold the precious land of the highway as a fake owner
नूरपुर। जमीन के मालिक को पता भी नही चला और किसी शातिर ने जाली दस्तावेजों के सहारे उसकी हाइवे के किनारे स्थित कीमती जमीन बेच दी। जमीन स्वामी जब फर्द लेने तहसील गया तब उसे अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता लगा। पीड़ित ने एसपी व थाने में प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव मुंडाखेड़ी निवासी धर्मपाल सिंह के अनुसार उसकी व उसकी मौसी क्रांति देवी की जमीन नूरपुर थाने के गांव मंडोरा में है। तीन दिसंबर 2021 को किसी व्यक्ति ने उसकी हाइवे पर स्थित .0620 हेक्टेयर जमीन का बैनामा मंडोरा निवासी उषा पत्नी नानकचंद के नाम करा दिया। हैरत की बात ये है कि बैनामे से करीब सात माह पूर्व उसकी मौसी क्रांति देवी की मौत हो चुकी थी, इसके बावजूद भी किसी अन्य महिला को बैनामे के लिए क्रांति देवी बनाकर बैनामा करा दिया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले जब वह फर्द लेने तहसील गया तो उसे पता लगा कि उसकी व उसकी मौसी की जमीन किसी अन्य ने उषा देवी को बेच दी है। धर्मपाल का आरोप है कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करने में राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन खरीदने व बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed