{"_id":"68dc1d8a3851f4750f0d203e","slug":"sog-surveillance-team-investigated-the-theft-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-161607-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोरी में एसओजी-सर्विलांस टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोरी में एसओजी-सर्विलांस टीम ने की जांच
Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। बर्तन कारोबारी के यहां लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने मंगलवार को एसओजी टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस तीन दिन से जांच में जुटी है। एसओजी और सर्विलांस टीमों ने बर्तन कारोबारी और परिजनों से जानकारी ली।
मोहल्ला बालकराम निवासी बर्तन कारोबारी योगेश तायल के यहां शनिवार की देर रात हुई लाखों की चोरी हुई थी। मंगलवार को एसओजी प्रभारी सचिन मलिक, सर्विलांस प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जांच टीमें नजीबाबाद पहुंचीं और योगेश कुमार व उनके परिजनों से कई बिंदुओं पर जानकारी की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। करीब तीन घंटे गहन जांच पड़ताल के बाद टीम बिजनौर रवाना हो गईं।
आभूषण गिरवी रखने वाले काट रहे चक्कर : बर्तन कारोबारी का आभूषण गिरवी रखकर लोगों को ब्याज पर धनराशि देने का पुश्तैनी कारोबार है। अब लोग रोजाना यहां आ रहे हैं। एसओजी टीम के मंगलवार को जांच पड़ताल दौरान भी दो महिलाएं कारोबारी की दुकान पहुंचीं। उन्होंने सोने-चांदी के कई आभूषण गिरवी रखने की जानकारी दी।