फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Social organizations serving the needy in lockdown

लॉकडाउन में सामाजिक संगठन कर रहे जरूरतमंदों की सेवा

Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Social organizations serving the needy in lockdown
नगीना में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट देते पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। लॉक डाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए लगातार सामाजिक संगठन आ रहे हैं। लॉक डाउन का पालन कराने में लगे पुलिसकर्मियों को भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा मास्क व सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों की चेकिंग करके उनके बिजनौर गैस एजेंसी की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाने के पैकेट दिए गए। दिन रात ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों व होमगार्ड को भी भोजन कराया गया। शाम को पुलिस वाहनों में गली, मोहल्लों में कांबिंग करती रही। पुलिस को देखकर सड़कों पर खड़े युवा व लोग घरों में जा दुबके। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सबक भी सिखाया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को घरों के अंदर रखें और लॉक डाउन का पूरी तरह पालन कराएं। चांदपुर। बास्टा रोड स्थित कुष्ठ पीड़ित सेवा धाम समिति चांदपुर में प्रशासन द्वारा कुष्ठ पीड़ित लोगों को खाने-पीने की दी गई सामग्री वितरित की। उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि जिला अधिकारी बिजनौर के आदेश पर प्रशासन द्वारा उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने बताया कि ऐसी व्यवस्था जारी रहेगी। तहसीलदार सुनील कुमार, अनुज कौशिक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चांदपुर, कोतवाली नॎिरीक्षक अजय कुमार आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed