फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Social distancing is not followed throughout the solution day

संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी, अव्यवस्था से परेशानी

Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Social distancing is not followed throughout the solution day
धामपुर के संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनते अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। तहसील के सभाकक्ष में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था रही। कोरोना महामारी के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। फरियादियों का आरोप था कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। इस दौरान 156 शिकायतों में से 12 का अधिकारियों ने मौके पर निराकरण करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव अलावलपुर के अशोक कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले का एक व्यक्ति पानी की निकासी के लिए सीसी रोड को बीच से तोड़कर नाली निर्माण का प्रयास कर रहा है। बताया कि वह रानी बाग पुलिस चौकी के दरोगा को शिकायत कर चुका है। मगर सुनवाई नहीं हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों की मरम्मत का मामला उठाया। कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। मगर देहात के मार्ग बदहाल हैं। ऐसे में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिल को गन्ने की आपूर्ति कैसे करेंगे।
विज्ञापन

कई गांवों के लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली का कनेक्शन नहीं लेने के बावजूद बिल भेजा जा रहा है। पहले भी कई बार शिकायत के बाद समाधान नहीं किया गया। कार्यक्रम में एडीएम अवधेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो, शिकायत को निस्तारित नहीं माना जा सकता। कार्यक्रम में एएसपी देहात संजय कुमार, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, सुनीता दहिया, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार रमेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed