फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   So far 199.02 metric tonnes of wheat has been purchased at the purchase centers

Bijnor News: अभी तक क्रय केंद्रों पर 199.02 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीदारी

Sun, 30 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
So far 199.02 metric tonnes of wheat has been purchased at the purchase centers
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी निर्धारित समय तक क्रय केंद्र पर उपस्थित रहकर गेहूं खरीद करें। उन्होंने खाद्य विभाग के पीसीएफ एवं नैफेड के क्रय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों को पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ संचालित करें। अभी तक क्रय केंद्रों पर 199.02 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में रबी विपणन की बैठक में कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या उत्पन्न न हो। तौल की कोई गड़बड़ी न होने पाएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को समस्त ग्राम प्रधानों एवं उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से गेहूं खरीद के लिए प्रचार-प्रसार कराएं। समस्त क्रय केंद्रों और मोबाइल क्रय केंद्रों को सक्रिय भी कराएं। कहा कि दो वर्षों में राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने वाले शतप्रतिशत किसानों से संपर्क कर विस्तृत विवरण लें। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबन्धक, पीसीएफ को गेहूं क्रय केंद्रों पर निरंतर भ्रमण करते हुए गेहूं खरीद में प्रगति लाने को कहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ प्रभारी अधिकारी ने गेहूं खरीद विनय कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारियों को पर्याप्त मात्रा में भण्डारण स्थान सुनिश्चित करने तथा क्रय किए गेहूं का नियमित रूप से प्रेषण किये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed