{"_id":"57210a7b4f1c1b4b30a916b7","slug":"snvidakrmi-uproar-over-the-death-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मी की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मी की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
आदर्शनगर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में करंट की चपेट में आकर विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। संविदा कर्मचारी की मौत से लोगों का आक्रोश भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने आदर्शनगर बिजलीघर पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। निगम के अधिकारियों ने आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया
निगम के अधिकारियों के मुताबिक आदर्श नगर बिजलीघर से जुड़ी बशीरपुर विद्युत लाइन में मंगलवार की शाम तकनीकी खराबी आ गई। सूचना मिलने पर गांव आलोपुर निवासी संविदाकर्मी मदन चौधरी (52) अपने साथी अरविंद के साथ लाइन ठीक करने के लिए क्षेत्र में पहुंचा। टी पोल पर शटडाउन लेकर काम कर रहा संविदाकर्मी मदन चौधरी अचानक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
समीपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद मदन को बिजनौर ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक संविदाकर्मी के परिजनों ने मदन के शव के साथ आदर्शनगर बिजलीघर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने एक विद्युतकर्मी को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। एसडीओ प्रियदर्शी गौतम, अशोक कुमार, जेई देवेंद्र यादव, सुधीर कुमार, थाना प्रभारी अजित सिंह आदर्शनगर ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक सहायता चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
उन्होंने परिजनों को शासन से भी नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन मदन चौधरी का शव आलोपुर ले गए। शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र सिंधू, सतेंद्र कुमार, दीपक, नन्हे सिंह, रूपक आदि मौजूद थे। विद्युत निगम अधिकारियों के अनुसार मदन चौधरी शटडाउन लेकर काम कर रहा था। अचानक विपरीत दिशा से लाइन में करंट आया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।