फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Snakebite: kept wandering here and there and lost his life

सर्पदंश : इधर-उधर भटकते रहे और चली गई जान

Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: kept wandering here and there and lost his life
नहटौर। दबथला निवासी बबलू (25) पुत्र हरिओम को सोमवार रात बेड पर सोते समय सांप ने डस लिया। कई जगह भटकने के बाद युवक को परिजन बिजनौर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी परिजनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और वे झाड़-फूंक के जरिए उसका उपचार कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

सांप के डसने पर बबलू की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सर्पदंश का उपचार करने वाले बालापुर निवासी व्यक्ति के पास ले गए। उसने उन्हें सांप के नहीं डसने की बात कहते हुए इलाज करने से मना कर दिया। फिर परिजन बलदाना के निजी चिकित्सक और ताजपुर ले गए। वहां भी उपचार नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का मन नहीं माना तो वे उसे गांव गंगोडा व गंज में सपेरों के पास ले गए लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। सब जगह से मायूस होकर परिजन युवक को घर ले आए। बताया जाता है कि जान बचने की आस में परिजन उसके शरीर पर देशी जडी बूटियों का लेप लगाया है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष कुमार आर्य ने लोगों से सांप के डसने पर इधर-उधर न जाकर सीधे सीएससी आकर उपचार कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed