फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Snake entered the station's shop, created a stir

थाने में सांप को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने बजाई बीन

Tue, 05 Nov 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Snake entered the station's shop, created a stir
हीमपुर दीपा में थाने के मालखाने से घुसे सांप को पकडने के लिए बीन बजाता पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
थाने के मालखाने में घुसा सांप, मचा हड़कंप
विज्ञापन

हीमपुर दीपा(बिजनौर)। थाने के मालखाने में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया। कुछ पुलिस वालों ने भी बीन बजाकर सांप पकड़ने की कोशिश की। सांप ने एक सपेरे को ही डस लिया। थाने में ही सपेरे के साथियों ने उसका उपचार किया। फिर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया।
मंगलवार को हीमपुर दीपा थाने में पुलिसकर्मियों ने मालखाने में सांप जाते देखा तो शोर मचा दिया। सांप को पकड़ने के लिए दो सपेरों को गंज से बुलाया गया। सपेरों ने मालखाने में बैठकर बीन बजानी शुरू कर दी। मालखाने में सांप घुसने का पता चलने पर कुछ गांव वाले भी आ गए। सपेरे जब बीन बजाते हुए थक गए तो कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी भी सपेरे बन गए। उन्होंने भी बीन बजाई। कुछ देर बाद सांप दिखाई दिया। एक सपेरे ने सांप को पकड़ने की कोशिश की तो सांप ने सपेरे के हाथ में डस लिया। इससे थाने में मौजूद भीड़ में खलबली मच गई। दूसरे सपेरे ने अपने साथी का उपचार किया। कुछ देर बाद सांप को पकड़ लिया गया। सपेरों की टीम के मुखिया भूरे ने बताया कि सांप पैरों की धमक से इधर उधर हो जाता है। बीन बजाने पर सांप बीन के सामने खड़ा हो जाता है। बीन के इधर-उधर होने पर अपने फन को इधर उधर घुमाता रहता है। थाने से पकड़ा गया सांप कोबरा है। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा बीन बजाने व सपेरे को सांप के काटने पर गांव वाले आपस में खूब चुटकी लेते रहे।
विज्ञापन

सांप के नहीं होते हैं कान
माना जाता है कि सांप के कान नहीं होते हैं और वह बीन की धुन पर मंत्रमुग्ध हो जाता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। सांप बीन की धुन पर नहीं नाचता है बल्कि उसके हिलने पर सतर्क होकर खुद हिलता है। सांप को हमेशा उसके मुंह के पीछे की ओर से ही पकड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रेंज में सांप पकड़ने वाली टीम
जिला वनाधिकारी (डीएफओ) डाक्टर एम सेम्मारन का कहना है कि हर रेंज में सांप पकड़ने के लिए एक टीम नियुक्त है। अगर किसी के घर में सांप घुस आए तो वह रेंजर से संपर्क कर सांप को पकड़वा सकते हैं। सांप को मारना नहीं चाहिए। अधिकतर सांप जहरीले नहीं होते हैं।

हीमपुर दीपा में थाने के मालखाने से सपेरे ने पकड़ा कोबरा सांप और बीन बजाता पुलिसकर्मी(लाल घेरे में

हीमपुर दीपा में थाने के मालखाने से सपेरे ने पकड़ा कोबरा सांप और बीन बजाता पुलिसकर्मी(लाल घेरे में- फोटो : BIJNOR

हीमपुर दीपा में थाने के मालखाने में घुसे कोबरा सांप को पकड़ने के लिए बीन बजाता सपेरा।

हीमपुर दीपा में थाने के मालखाने में घुसे कोबरा सांप को पकड़ने के लिए बीन बजाता सपेरा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed