फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smart class will be made in all the council schools of the district

जले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बनेगी स्मार्ट क्लास

Tue, 12 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Smart class will be made in all the council schools of the district
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बनेगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सब कुछ योजना के तहत हुआ, तो इसी शैक्षिक साल में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय स्मार्ट हो जाएंगे। जनपद में 367 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक कक्षा को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया और उनका संचालन हो रहा है, बाकी विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास संचालन करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जनपद के 67 परिषदीय विद्यालयों को दो-दो सेट में कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए हैं।
जनपद में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय 1354, उच्च प्राथमिक विद्यालय 376 तथा संविलियन 389 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर उठाने और अभिभावकों में खोया विश्वास जगाने के लिए बेसिक विभाग अभिनव प्रयास कर रहा है। विद्यालयों में सुंदरीकरण के साथ-साथ कक्षाओं को स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में एक-एक कक्षा को स्मार्ट बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग ने दिए 67 कंप्यूटर सिस्टम
जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई को गुणवत्तायुक्त बनाने का कार्य चल रहा है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 67 परिषदीय विद्यालयों में दो-दो कंप्यूटर सिस्टम भेजे गए हैं। कहा कि छात्रों को रोजाना क्लास में बैठाकर कंप्यूटर के बारे में बताया जा रहा है, छात्र कंप्यूटर के की-बोर्ड पर उंगली चलाकर उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए ग्राम पंचायत, नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के लिए नगर पालिकाओं के सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलाव क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की गई।

वर्जन
जनपद के 367 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में एलईडी लगाकर स्मार्ट क्लासों का संचालन आरंभ हो गया है। स्मार्ट क्लास में कक्षावार छात्रों को बैठाकर कार्टूनों की कहानी के साथ कविताएं, कहानी आदि दिखाकर सीखाई जा रही है। शेष विद्यालयों में स्मार्ट क्लासों का संचालन कराया जाएगा।
- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed