फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slot for learning license will start today

आज से मिलने शुरु होंगे लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Slot for learning license will start today
आज से मिलने शुरू होंगे लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार देश में फैली कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर शासन ने रोक लगा दी थी। अब सोमवार से नए आवेदकों के लिए ऑनलाइन स्लॉट मिलने की सुविधा शुरूहो जाएगी। लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए तारीख मिलने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिन में केवल 30 प्रतिशत आवेदक ही एआरटीओ कार्यालय बुलवाए जाएंगे।

जिले के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन ने लाइसेंस प्रक्रिया पर लगाई रोक हटा ली है।
जिले में छह जुलाई से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शासन ने इसके लिए अनुमति दे दी है। अब कोई भी पात्र आवेदक अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि जिन आवेदकों के स्लॉट की तारीख लॉकडाउन के दौरान निकल गई है, वे भी छह जुलाई से ऑनलाइन डेट लेकर टेस्ट के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय आ सकते हैं। इस दौरान हर आवेदक को मास्क लगाकर आना होगा। साथ ही सैनिटाइजर भी अपने पास रखना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा। ऐसा न करने वालों के लाइसेंस नहीं बनेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 350 रुपये फीस जमा कर स्लॉट लिया जा सकता है। अब नए और पुराने सभी प्रकार के लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed