{"_id":"5a54ff324f1c1b216f8b4cb2","slug":"sloganeering-against-tahsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल, तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल, तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठकर रात गुजारते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के शेरकोट में मोहल्ला नौधना के निवासियों ने मंगलवार को राजेश सैनी की ठंड से हुई मौत के मामले में लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार पर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि मनमाने तरीके से रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर पीड़ित परिवार की मदद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ले के राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, मुनेश कुमार, वीर सिंह, कैलाशो, नौबहार सिंह, परवीन सिंह, संजय, नितिन सैनी, जयप्रकाश सैनी, अतुल कुमार आदि ने नारेबाजी करते हुए बताया कि लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार ने शासन, प्रशासन को गलत रिपोर्ट बनाकर दी है। आरोप लगाया कि जब लेखपाल और कानूनगो जांच करने आए थे तो इन्हें बताया गया था कि राजेेश सैनी की मौत ठंड लगने से हुई है। राजेश के घर पर शौचालय नहीं है। लिहाफ, गद्दे भी फटे पुुराने हैं। राजेश परिवार के साथ जमीन पर पुआल का बिस्तर लगा कर रात गुजारता था। उसी रिपोर्ट को आधार मान कर डीएम ने भी शासन को अवगत करा दिया कि राजेश की मौत ठंड से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई है। जबकि तहसीलदार, एसडीएम, डीएम ने मौके पर आकर जांच करना जरूरी नहीं समझा। वहीं, लेखपाल प्रीतम सिंह, तहसीलदार भान सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
सूची में नाम है, मकान आज तक नहीं बना
राजेश की पत्नी सुमंतरा का कहना है कि उन्होंने आवासीय योजना के तहत आवेदन किया था। सूची में नाम है, पर अभी तक उसका आवास सरकार की ओर से नहीं बना। उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करने पर गैस का कनेक्शन भी उसे अभी तक नहीं मिल सका है। पूर्ति विभाग की ओर से राजेश का बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड भी है।
विज्ञापन
विधायक पुत्र ने दिया मदद का भरोसा
घटना के तीसरे दिन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने राजेश के घर पहुंचकर परिवार को मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रियंकर राणा ने राजेश की पत्नी को 5100 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए। कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से उनकी आर्थिक मदद कराएंगे और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन