फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slapped six years ago, video viral today, case registered

Bijnor News: छह साल पहले मारे थप्पड़, वीडियो वायरल आज, केस दर्ज

Mon, 23 Jun 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Slapped six years ago, video viral today, case registered
हीमपुर दीपा। 2019 में छात्रा को थप्पड़ मारने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट ने युवक को जमानत दे दी है। युवक एसएससी एमटीएस की परीक्षा पास कर छह जुलाई को दिल्ली में नौकरी ज्वाइन करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्कूल के अंदर एक छात्र, स्कूल में ही पढ़ने वाली छात्रा को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ रहा है। वीडियो वायरल होते ही चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के पिता ने गांव रावटी निवासी अनमोल पुत्र अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उक्त वीडियो साल 2019 का है, तब अनमोल चांदपुर के एक विद्यालय में दसवीं का छात्र था, जबकि छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। जिससे अनमोल का झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उस समय संभ्रांत लोगों ने मामला शांत करा दिया था। छात्रा इंटर करने के बाद मेरठ के किसी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। जबकि अनमोल ने बीबीए की डिग्री हासिल की। अब अनमोल ने एसएससी एमटीएस की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में क्लर्क की नौकरी पा ली थी। बताया गया कि पांच जुलाई को उसे अपनी ड्यूटी ज्वाइनी करनी थी। मगर अब छह साल पुराना मामला थाने पहुंचा तो उसकी गिरफ्तारी हो गई। सीओ देशदीपक ने बताया कि युवक को कोर्ट ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed