{"_id":"64d676d4187b40933f004d3c","slug":"skeleton-of-missing-youth-found-in-najibabad-for-two-weeks-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2768-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - दो सप्ताह से लापता युवक का कंकाल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - दो सप्ताह से लापता युवक का कंकाल मिला
Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के मुस्सेपुर में कंकाल मिलने पर ग्रामीणों से जानकारी करते सीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गांव शहजादपुर निवासी युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फोटो-11एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव इस्सेपुर से करीब दो सप्ताह से लापता हिमांशु का कंकाल गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों ने हिमांशु की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
कोतवाली देहात के गांव शहजादपुर निवासी विरेंद्र का 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु गांव इस्सेपुर निवासी फुफा विजय के यहां रहकर मजदूरी करता था। तीन माह पूर्व इस्सेपुर आया हिमांशु 31 जुलाई की शाम लापता हो गया। परिजनों की ओर नजीबाबाद थाने में दो अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर किशनपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। चप्पल और जींस से कंकाल हिमांशु का होने की पुष्टि हुई।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एसआई विकास कुमार, रामवीर सिंह, अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस का तर्क है कि जंगली जानवरों ने दो सप्ताह के भीतर शव के मांस को खा लिया। हिमांशु के परिजनों ने गुमशुदगी के बाद पुलिस की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। परिजनों ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से हिमांशु की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए हत्यारों का पता लगाने की मांग की। उधर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कॉल डिटेल के आधार पर परिजनों द्वारा व्यक्त की गई आशंका पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।