{"_id":"63ad7afd4c9d8f0c05406622","slug":"sixteen-feet-long-python-found-in-bijnor-forest-department-got-it-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor video: क्या कभी देखा है 16 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने 10 लोगों संग मिलकर कराया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor video: क्या कभी देखा है 16 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने 10 लोगों संग मिलकर कराया रेस्क्यू
Thu, 29 Dec 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रजवाहे के किनारे विशालकाय अजगर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कराया। बताया गया कि यह अजगर 16 फिट लंबा और 100 किलो वजनी है।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को बिजनौर-नगीना मार्ग पर ग्रामीणों ने एक रजवाहे के किनारे एक विशाल अजगर देखा। विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कराया। बताया कि अजगर को वनक्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आबादी क्षेत्र में रजवहे के किनारे मिले इस अजगर की लंबाई करीब 16 फीट है और इसका वजन तकरीबन 100 किलोग्राम है। ग्रामीण अजगर को देखकर हैरान रह गए और इसके पास जाने से डरने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे गिरने से छात्र की मौत, बिजनौर में 16 फिट लंबा अजगर मिला
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। वहीं विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।
एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह ने बताया कि अजगर बहुत बड़ा था। उसे काबू करने के लिए करीब दस लोगों का सहारा लेना पड़ा। उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी चल रही है। अजगर की मोटाई करीब डेढ़ फिट है। ऐसा भी लग रहा है कि उसने किसी जीव को निगला लिया है।