फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six Sithalathi species snakes came inside the house

घर के अंदर निकले छह सीतालाठी प्रजाति के सांप

Fri, 17 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Six Sithalathi species snakes came inside the house
कालागढ़ (बिजनौर) की नई कॉलोनी से पकड़े गए सांपों को वनों में छोड़ने ले जाता सर्पमित्र। - फोटो : DHAMPUR
घर के अंदर निकले छह सीतालाठी प्रजाति के सांप
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की नई कॉलोनी में सीतालाठी प्रजाति के छह सांप एक ही घर में निकले। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने पकड़कर वनों में छोड़ दिया। दो सांपों ने सर्पमित्र पर हमला कर उसके हाथ में काट लिया। बता दें कि इस कॉलोनी के वन क्षेत्र से सटा होने के कारण यहां पूर्व में दुर्लभ प्रजाति के सांप घरों के अंदर से पकडे़ गए हैं।

कालागढ़ की नई कॉलोनी में बी 18 में अख्तर हुसैन का परिवार रहता है। शुक्रवार को उनके यहां सांप निकलने की सूचना पर सर्पमित्र कुमार दीपक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने एक साथ छह सांप रेस्क्यू किए। जब उन्हें वनों में छोड़ने जा रहे थे, तो जैसे ही उन्हें किट से बाहर किया तो दो सांपों ने उन पर हमला कर दिया। उनके हाथ की उंगली व कलाई पर काट लिया। सांपों को वनों में छोड़कर दीपक कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांप अधिक जहरीले नहीं होते हैं। इससे पूर्व भी इस कॉलोनी से कोबरा, करैत, वाइपर, रैटकिल आदि प्रजाति के सांप पकडे़ जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed