फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six including mother and son died in road accidents

Bijnor News: सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह की मौत

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six including mother and son died in road accidents
धामपुर हुए हादसे के बाद पुलिस से वार्ता करते मृतकों के परिजन। संवाद
धामपुर, नहटौर और हल्दौर क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर/ नहटौर/ हल्दौर। जिले में बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह लोगों की मौत हो गई। धामपुर में रिक्शा से टकरा कर बाइक सवार मां-बेटे और नहटौर क्षेत्र में हुए तीन हादसों में महिला सहित तीन की जान चली गई। उधर, हल्दौर में हुए हादसे में युवक की मौत हो गई।

धामपुर में पहला हादसा हुआ। मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी नईमा (40) पत्नी नवाब बृहस्पतिवार को अपने पुत्र अलकैफ (20) के साथ बाइक से धामपुर की ओर आ रहे थे। ग्राम हैजरी के निकट उनकी बाइक एक रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों मां बेटे और रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सक ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रिक्शा चालक हरकिशन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजन मोहम्मद इलियास ने बताया कि नईमा अपने पुत्र के साथ नहटौर के पास एक गांव में कपड़ा बेचने के लिए आ रहे थे।कोतवाल ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिए गए है। परिजन पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहटौर क्षेत्र में तीन हादसे हुए। पहले हादसे में गांव नन्हेड़ा निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र खूब सिंह बुधवार की शाम बाइक से नूरपुर से लौट रहा था। ग्राम बालापुर की पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की उसे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना में भी गांव बालापुर के पास ही घटी। बुधवार की शाम गांव खंडसाल निवासी परमजीत (19) पुत्र उमेश कुमार अपने तहेरे भाई प्रमोद (21) पुत्र नरेश कुमार के साथ बाइक से नूरपुर से लौट रहा था। गांव बालापुर के पास सामने से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रमोद को सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।


तीसरे हादसे में मोहल्ला छापेग्रान निवासी इश्तियाक पुत्र मोहम्मद शफी बुधवार की शाम कपड़े की फेरी कर घर वापस लौट रहे थे। नहटौर नूरपुर मार्ग रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। घायल को सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



पांचवां हादसा रेहड़ क्षेत्र में हुआ। गांव रेहड़ निवासी बिल्किस बानो (62) पत्नी महबूब उल हसन बाइक से अपने पुत्रों इकबाल और इस्लाम के साथ बीमार पौत्र आहद का उपचार कराने धामपुर जा रही थी। नेशनल हाइवे पर पीछे से आ रही कल्याण कश्यप निवासी टांडा थाना रेहड़ की बाइक सड़क पर निराश्रित गोवंश से बचने के प्रयास में इनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में बिल्किस बानो, इकबाल, इस्लाम, आहद ,कल्याण कश्यप घायल हो गए। घायलो को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त बिल्किस बानो की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई किए बिना मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।


छठा हादसा हल्दार में हुआ। मोहल्ला तोल्लावाला निवासी आयुष कौशिक पुत्र प्रदीप कौशिक और एक अन्य युवक की बाइक बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे मार्ग गन्ने से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। आयुष घायल हो गया जबकि युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया गया है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे है। घायल आयुष के परिजनों को भी मृतक के बारे में अनभिज्ञता जता रहे है।



कानों में मोबाइल की लीड लगा कर चला रहा था बाइक



धामपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अलकैफ कानों में मोबाइल की लीड लगा कर बाइक चला रहा था। इस दौरान उसकी बाइक आगे जा रही रिक्शा में पीछे से घुस गई। इस कारण हादसा हुआ। वह हेलमेट भी नहीं पहने हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed