फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six crooks have fled in nine days

फरार होकर बदमाश पुलसि को दे रहे है चुनौती

Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six crooks have fled in nine days
नौ दिन में छह बदमाश हो चुके हैं फरार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले नौ दिनों में छह बदमाश फरार हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने इनमें से पांच को दबोच लिया। लेकिन व्यवस्था में खामी से इंकार नहीं किया जा सकता।
तीन सितंबर को बिजनौर की अस्थायी जेल से कोतवाली देहात थाने के गांव दौलताबाद निवासी संजू, कोतवाली देहात की रजा कॉलोनी निवासी फरमान बढ़ापुर थाने के गांव जमालपुर ढ़ीकला निवासी कुलवीर उर्फ पंकज व नगीना देहात थाने के गांव सुरजापुर टांडा माईदास निवासी अक्षय जेल के जीने का दरवाजा तोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने संजू को जेल के बाहर से दबोच लिया। अक्षय घटना के दिन शाम को नगीना देहात क्षेत्र से पकड़ा गया। फरमान व कुलवीर पर 25-25 हजार रुपसे का इनाम घोषित किया गया। फरमान को दो दिन पहले पुलिस ने देहरादून से दबोच लिया। शुक्रवार को कुलवीर भी बैराज रोड से पकड़ा गया। अक्षय ने पुलिस को बताया था कि कुलवीर व फरमान कई दिन से फरार होने का ताना बाना बुन रहे थे। वह और संजू भी इनके साथ हो गए।
विज्ञापन

आठ सितंबर को स्वाहेड़ी के कोविड 19 सेंटर से नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी वाजिद भाग गया। कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उसे कोविड 19 सेंटर में दाखिल कराया गया था। गणना के दौरान वाजिद के फरार होने का पता चला। एसपी ने एक दरोगा व दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने में निलंबित भी किया था। वाजिद पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था । शुक्रवार को शस्त्र अधिनियम में बंद इरशाद ने जिला अस्पताल से फरार होकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। बदमाशों की फरारी में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। इरशाद अपनी पत्नी से हथकड़ी लगे-लगे ही बतिया रहा था। किसी पुलिस वाले ने उसे पत्नी से बात करने से नहीं रोका। वह बात करते हुए हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed