फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six cages have been kept to catch the henchmen, but efforts are not being made.

Bijnor News: गुलदारों को पकड़ने के लिए रखे हैं छह पिंजरे, लेकिन नहीं हो रहा प्रयास

Sun, 12 Jan 2025 06:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Six cages have been kept to catch the henchmen, but efforts are not being made.
धामपुर। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विकासखंड मुख्यालय पर वन विभाग की ओर से गुलदारों को पकड़वाने के लिए छह पिंजरे बने रखे हैं। लेकिन लोगों के शोर मचाने के बाद भी वन और विकास विभाग के अधिकारी इन पिंजरों को गांवों में लगाकर गुलदारों को पकड़ने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों में असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन

गांव लल्लू वाला, मोहड़ा, अजीतपुर दासी, अलादीन पुर, पोटी, सरकथल माधो, खदाना आदि गांवों के लोगों देवेंद्र सिंह महावीर सिंह अजय पाल सिंह सुखबीर मुखराम आदि ने बताया कि गुलदारों के आतंक के कारण लोगों का जंगलों में खेती-बड़ी करने का काम मुश्किल हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़ने की मांग की जा रही है। लेकिन कोई प्रयास न किए जाने से लोगों में असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदारों को पकड़ने के लिए विकास विभाग के अधिकारियों से डीएम से शिकायत कर पिंजरे तो बनवा लिए, लेकिन उनका उपयोग अभी तक नहीं हो पा रहा है। सभी पिंजरे विकास विभाग के परिसर में रखे हुए हैं। हजारों की लागत से बने इन पिंजरों का क्षेत्र वासियों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों से उन्होंने गुलदारों को पकड़ने के लिए गांवों में पिंजरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार का कहना है कि उनके द्वारा विकास विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया गया है कि वह जिस पंचायत में गुलदार के आने से दहशत हो। उन पंचायतों में इन पिंजरों को लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed