{"_id":"5ebebd468ebc3e9021208d29","slug":"six-arrested-including-councilor-on-charges-of-cow-slaughter-bijnor-news-mrt481920214","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोकशी करने में सभासद सहित छह को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गोकशी करने में सभासद सहित छह को दबोचा
विज्ञापन
गोकशी के आरोप में सभासद सहित छह गिरफ्तार
बिजनौर। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व कस्बा झालू में हुई गोकशी के मामले में बिजनौर नगर पालिका के एक सभासद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कस्बा झालू में मुकरनपुर जाने वाले रास्ते पर बिसाठ के एक व्यक्ति से गाय खरीदकर गाय की हत्या की थी। एसओजी समेत कई टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक आठ मई की रात कस्बा झालू में मुकरपुर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास खाली पड़े खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे व घटना की जांच की। मौके से छुरी, पाठल, अधकटा गौवंश व पॉलिथीन बरामद हुईं थी। एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे में लगी थीं।
पुलिस ने शुक्रवार को धर्मपुरा बस स्टैंड के पास से नगर पालिका बिजनौर के सभासद मोहल्ला कस्साबान निवासी गुलाब अहमद, उसके रिश्तेदार मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शानू उर्फ फुरकान, हल्दौर थाने के गांव बिसाठ निवासी सोनू, कस्बा झालू के मोहल्ला मंदिरवाला निवासी कसीम, मुस्तकीम उर्फ भूरा तथा नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों जानकारी दी है कि गाय उन्होंने बिसाठ निवासी सोनू से खरीदी थी।
विज्ञापन
गोकशी करके मोटा धन कमा रहा था गुलाब
नगर पालिका सभासद गुलाब अहमद ने पकड़ में आने से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए पर वह बच नहीं पाया। पुलिस के मुताबिक गुलाब पहले से ही जिले भर में गोकशी करा रहा था। जबकि लोगों की नजरों में वह साफ सुथरा बना रहता था।
लगेगी रासुका
गोकशी के आरोपियों सभासद समेत सभी पर रासुका लगेगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एसपी के मुताबिक जिले में जो भी गोकशी करता पाया गया उस पर रासुका लगाई जाएगी।
शानू है बेहद शातिर
गोकशी का आरोपी शानू उर्फ फुरकान पालिका झालू के एक सभासद को फंसाने के लिए उसका नाम पुलिस को बताया था। गोकशी होने की सूचना उन्होंने घंटों पहले पुलिस व मीडिया कर्मियों को दे दी थी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि मौके पर गोकशी खुद शानू ही कर रहा था।