{"_id":"5e628efb8ebc3eeb1731047c","slug":"six-accused-of-vehicle-theft-arrested-nazibabad-news-mrt4725223186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नजीबाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर और बरामद बाइक।
- फोटो : NAZIBABAD
वाहन चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार
नजीबाबाद (बिजनौर)। पुलिस ने नजीबाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह ेके छह लोगों को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक दर्जन बाइकें एवं असलहे बरामद किए हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बशीरपुर नहर के निकट बाइक सवार संदिग्ध युवकों का पीछा किया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने घेराबंदी कर नहर पर मुठभेड़ के दौरान दो बाइकों पर सवार छह लोगों को दबोच लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने नहर कालोनी के निकट खंडहर से 10 चोरी की बाइक सहित 12 बाइकें बरामद कीं। बरामद की गई बाइकों में आदर्श नगर से चुराई गईं दो बाइक भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में आदर्श नगर निवासी आयुष एवं नितिन, गुनारसी देवबंद जनपद सहारनपुर निवासी सुनील, शिक्षक कालोनी देवबंद निवासी कार्तिक, चंदनपुरी कोतवाली बिजनौर निवासी अमित, धर्म नगरी बिजनौर निवासी विपिन शामिल हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक चोरों के पास से तीन तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोके और तीन चाकू बरामद किए। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सभी सदस्यों का चालन कर जेल भेज दिया।