फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sitting on the powerhouse holding JE

बिजलीघर पर जेई को धरने पर बैठाया

Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the powerhouse holding JE
बिजलीघर पर जेई को धरने पर बैठाया
विज्ञापन

बढ़ापुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश प्रवक्ता व युवा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसानों की विद्युत से जुड़ी समस्याओं को लेकर तैयबपुर स्थित बढ़ापुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। कई घंटे विद्युत जेई को अपने साथ धरना स्थल पर बैठाए रखा। विद्युत एसडीओ के कार्यप्रणाली में सुधार व समस्याओं के निदान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ग्राम तैयबपुर स्थित बढ़ापुर विद्युत उपकेंद्र पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह व युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान के नेतृत्व में धरना दिया। आक्रोशित भाकियू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उपकेंद्र के जेई विद्युत सुनील कुमार को भी कई घंटे तक अपने बीच धरनास्थल पर बैठाए रखा। आरोप है कि विद्युत बिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। किसानों से बिलों में सुधार के लिए अवैध वसूली की जाती है। किसानों के कम बकाया पर भी विद्युत लाइन काट दी जा रही है। जबकि बड़े पूंजीपति बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन को निरंतर चलने दिया जाता है। अधिकांश गांवों की विद्युत लाईन जर्जर हालत में है। इन विद्युत लाइनों के कई विद्युत पोल भी जर्जर अवस्था में है जिसके चलते हर समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बाद में नगीना विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने धरनास्थल पहुंचकर संगठन कार्यकर्ताओं से वार्ता कर किसानों की समस्याओं को सुना। एसडीओ अंकित कुमार सिंह ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान ठाकुर चंद्रहास राव, चंद्रपाल सिंह, सुभाष कुमार, आरिफ रजा खां, रघुनाथ सिंह, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed